फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: गुणात्मक प्राथमिक शिक्षा से मजबूत होगा बच्चों का आधार

Wed, 31 Jul 2024 02:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
30जेएनडी05-निपुण हरियाणा मिशन के तहत हुई बैठक में मौजूद अधिकारी। स्रोत प्रशासन
विज्ञापन
जींद। शिक्षा विभाग की ओर से निपुण हरियाणा मिशन के तहत मंगलवार को लघु सचिवालय में अधिकारियों की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता जिला शिक्षा अधिकारी सुमित्रा देवी ने की। बैठक का उद्देश्य कक्षा 1 से 3 तक के बच्चों को खेल-खेल में गुणात्मक शिक्षा प्रदान करना व शिक्षा के प्रति रुझान बढ़ाना था।
विज्ञापन

जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सुभाष वर्मा ने बताया कि हरियाणा कक्षा 1-3 के लिए निपुण भारत मिशन के उद्देश्य को प्राप्त करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। मिशन के तहत कक्षा 1 से 3 तक के बच्चे ग्रेड स्तरीय एफएलएन सक्षम बनें। इस मिशन का प्रमुख लक्ष्य अर्थ के साथ पढ़ाना है। उन्होंने बताया कि बच्चों को सरल तरीके से खेल-खेल में सीखना और समझना निपुण हरियाणा मिशन का मुख्य लक्ष्य है। निपुण हरियाणा कार्यक्रम के तहत प्राथमिक कक्षा में बच्चों को कहानियों व खेल के माध्यम से निपुण बनाया जा रहा है। इसके साथ ही बच्चों में रटने की प्रवृत्ति को समाप्त कर उनमें समझ के साथ पढ़ने की प्रवृत्ति का विकास किया जा रहा है। विद्यार्थियों का प्राथमिक स्तर से ही शिक्षा के क्षेत्र में मजबूत आधार बनाने के लिए उन पर ध्यान देने की जरूरत है। इस लिहाज से बच्चों को प्राथमिक शिक्षा गुणवत्तायुवक्त प्रदान की जानी चाहिए और इस दिशा में हरियाणा सरकार का चलाया गया निपुण हरियाणा कार्यक्रम काफी कारगर सिद्ध हो रहा है। इस कार्यक्रम से प्राथमिक कक्षा को पढ़ाने वाले शिक्षक बच्चों को पढ़ाने के बेहतर ढंग सीखकर अपने कार्य में निपुण बन रहे हैं। इस अवसर पर जिला एफएलएन को-ऑर्डिनेटर राजेश वशिष्ठ, बीईओ पुष्पा रानी, सुरेंद्र कुमार, प्रदीप कुमार, सुरेश मलिक मौजूद रहे।

बच्चों को रुचिपूर्वक शिक्षा प्रदान करना उद्देश्य

जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सुभाष वर्मा ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों की शिक्षा की नींव को मजबूत करना व अगली कक्षा में विशेष रुचि लेकर जहां शिक्षा ग्रहण कर सकें वहीं कक्षा का सत्र पूरा होने से पूर्व छोड़ने पर अंकुश लगाना है। इसके अलावा केवल एक से तीन कक्षा के बच्चों को पजल गेम, विभिन्न आकृति, बॉक्स व पेंटिंग बनाकर विभिन्न खेल की वस्तुएं एकत्रित कर रुचिपूर्वक तरीके से शिक्षा प्रदान करना है। बच्चों में पढ़ाई के प्रति रुचि पैदा करने के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं गतिविधियों का आयोजन समय-समय पर किया जा रहा है।
विज्ञापन


जिले के 423 प्राथमिक स्कूलों में निपुण हरियाणा मिशन के तहत मूलभूत साक्षरता और संख्यात्मकता (एफएलएन) प्रशिक्षण प्राप्त सभी अध्यापक एफएलएन के दिशा-निर्देश में अध्यायपन करवा रहे हैं।

30जेएनडी05-निपुण हरियाणा मिशन के तहत हुई बैठक में मौजूद अधिकारी। स्रोत प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें