17जेएनडी02: सेव संस्था सदस्य सफाई करते हुए। स्रोत संस्था
जींद। सामाजिक संस्था सोसाइटी फोर एडवांसमेंट आफॅ विलेज एंड अर्बन इंवायरमेंट ने रविवार को महात्मा गांधी पार्क में प्रधान नरेंद्र नाडा की अध्यक्षता में स्वच्छता अभियान चलाया गया। नरेंद्र नाडा ने कहा कि स्वच्छता हर किसी की जिम्मेदारी है। हम सभी को इस जिम्मेदारी को निभाना चाहिए। कूड़ा डस्टबिन में डालें। रोड पर बाहर खुले में कूड़ा कचरा नहीं फकें। इसलिए सभी को हर समय स्वच्छता का ध्यान रखकर अपने जिम्मेदारी का परिचय देना चाहिए। जब हम कूड़ा डस्टबिन में डालेंगे तो स्वच्छता रहेगी और हमारा पर्यावरण भी शुद्ध रहेगा। समाज में बीमारियां कम होगी और आने वाली पीढ़ियों का भविष्य उज्जवल होगा। मौके पर बलबीर इंस्पेक्टर इगराह, अजमेर सिंह चौहान, रोहतास गुप्ता, डॉ राजेंद्र सिंह, बलवीर श्योकंद, सुजान सिंह पूनिया, बलजीत सिंह रेढू व अन्य मौजूद रहे। संवाद