19जेएनडी04-पेड़ पर दाना-पानी के पात्र बांधते हुए सर्वहित युवा संगठन के सदस्य। स्रोत संगठन
जींद। सर्वहित युवा संगठन ने गर्मी के मौसम में पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था को लेकर पेड़-पौधों पर कसोरे लगाए। संगठन के अध्यक्ष सुधीर पिंडारा ने कहा कि अब तक दो हजार से अधिक दाना-पानी के पात्र शहर के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों, पार्कों, मंदिरों, चौराहों, मोहल्लों और भवनों में लगाए जा चुके हैं। जीव-जंतुओं की सेवा करना मानवता की सबसे बड़ी पहचान है। संवाद