फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: नागरिक अस्पताल में दवा लेने आई युवती का दस हजार रुपये से भरा पर्स चोरी

Sat, 27 Apr 2024 02:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। नागरिक अस्पताल में दवा लेने आई युवती का पर्स चोरी हो गया। पर्स में दस हजार रुपये थे। सिविल लाइन थाना पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


रूपगढ़ गांव की रहने वाली रवीना ने सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शुक्रवार को वह नागरिक अस्पताल में दवा लेने के लिए आई थी। जब वह दवा लेने के लिए लाइन में लगी तो किसी ने उसके बैग से पर्स निकाल लिया। जब वह दवा लेकर लाइन से बाहर आई तो उसने बैग की चेन खुली देखी। पर्स में दस हजार रुपये, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस, डेबिट कार्ड और अन्य कागजात थे। जांच अधिकारी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें