3जेएनडी06 : जरूरतमंद को कंबल देते हुए शिवकुमार कौशिक। संवाद
जींद। माता भ्रामरी शक्तिपीठ पुजारी शिवकुमार कौशिक ने शनिवार को जरूरतमंद लोगों को सर्दी से बचने के लिए कंबल बांटे। कौशिक ने बताया कि देवभूमि बनभौरी माता भ्रामरी शक्तिपीठ पर नव वर्ष की पूर्व संध्या पर जागरण व भंडारा का आयोजन होता है। 20 सालों से लगातार जरूरतमंदों को गर्म कपड़े, कंबल बांट रहे हैं। ठंड के मौसम में कोशिश रहती है कि जरूरमंदों को सर्दी से बचने के लिए वह लोगों को कंबल, गर्म कपड़े दे सकें।