11जेएनडी45: जनस्वास्थ्य विभाग कार्यालय में सरपंचों की समस्याएं सुनते एसडीओ नरेंद्र लाठर। संवाद
जुलाना। कस्बे के जनस्वास्थ्य विभाग एसडीओ नरेंद्र लाठर ने वीरवार को कार्यालय में सरपंचों की समस्याएं सुनीं। सरपंचों ने एसडीओ को पीने के पानी व अवैध कनेक्शनों की समस्या से अवगत करवाया। सरपंचों का कहना था कि उनके गांवों में घर घर पीने का पानी पहुंचे इसके लिए जो अवैध कनेक्शन हैं उन्हें बंद करवाया जाए। पंचायत जनस्वास्थ्य विभाग का पूरा सहयोग करेगी क्योंकि हर घर में पानी नही पहुंच पाता है। ऐसे कनेक्शनों में पानी लीकेज होने से घरों में गंदा पानी सप्लाई होता है। एसडीओ ने सरपंचों की समस्याओं को ध्यान से सुना और सभी समस्याओं के जल्द समाधान का आश्वासन दिया।
एसडीओ नरेंद्र लाठर ने कहा कि जल्द गांवाें में अवैध कनेक्शनों को बंद करवाने के लिए अभियान चलाया जाएगा। जो अवैध कनैक्शन लगाए हुए हैं उन्हें पहले नोटिस दिया जाएगा। नोटिस देने के बाद भी अगर वो कनैक्शन बंद नही करते हैं तो उन पर जुर्माना लगाया जाएगा। कोई किसी तरह की सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाता है तो उसके खिलाफ पुलिस में शिकायत दी जाएगी। हर घर पीने का पानी पहुंचाया जाएगा। उन्होंने सरपंचों को आग्रह किया कि सरपंच भी जनस्वास्थ्य विभाग का सहयोग करें ताकि पेयजल किल्लत को मिटाया जा सके।
फोटो कैप्शन
11जेएनडी45: जनस्वास्थ्य विभाग कार्यालय में सरपंचों की समस्याएं सुनते एसडीओ नरेंद्र लाठर। संवाद