सफीदों। जन स्वास्थ्य विभाग के मेकेनिकल कर्मचारी यूनियन के कर्मचारियों ने जुलाना उप मंडल अभियंता कार्यालय में 10 अप्रैल को होने वाले घेराव को लेकर बैठक की। बैठक में कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। बैठक को संबोधित करते हुए ब्रांच प्रधान जितेंद्र भारद्वाज ने कहा कि उपमंडल अभियंता के बुलावे पर अपनी मांगों को लेकर कर्मचारियों का एक शिष्टमंडल बातचीत करने के लिए गया था, लेकिन उपमंडल अभियंता की ओर से न तो कोई मांग पूरी की गई और ना ही संतोषजनक बातचीत की गई। उन्होंने कहा कि इस घेराव में सफीदों से कर्मचारी बढ़-चढ़कर भाग लेंगे।