फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: श्वसन तंत्र और प्राणायाम के वैज्ञानिक आधार की दी जानकारी

विज्ञापन
फोटो 1 नरवाना। योग प्रशिक्षण के दौरान मौजूद पीआरटी शिक्षक। स्रोत प्रशासन।
विज्ञापन
नरवाना। पीएम श्री राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में प्राथमिक शिक्षकों के लिए आयोजित सात दिवसीय योग प्रशिक्षण कार्यक्रम के दूसरे दिन नरवाना और उचाना ब्लॉक के शिक्षकों को योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास करवाया गया। कार्यक्रम का आयोजन हरियाणा योग आयोग, शिक्षा विभाग और पतंजलि विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. नितिन रोहिल्ला के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। प्रशिक्षण की शुरुआत योग सहायक सुखविंदर ने ओम एवं गायत्री मंत्र के उच्चारण से करवाई। इसके बाद शिक्षकों को सूक्ष्म व्यायाम, सूर्य नमस्कार, ताड़ासन, वृक्षासन, त्रिकोणासन, वज्रासन, पद्मासन और भद्रासन का अभ्यास करवाया गया। साथ ही कपालभाति एवं भ्रामरी प्राणायाम की विधि और सावधानियों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में डॉ. नीरू शर्मा ने श्वसन तंत्र, सांस लेने और छोड़ने की प्रक्रिया तथा प्राणायाम के शारीरिक आधार पर व्याख्यान दिया। उन्होंने बताया कि नियमित रूप से सही विधि से प्राणायाम करने से श्वसन क्षमता और शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य बेहतर बनाने में मदद मिलती है। प्रशिक्षण का उद्देश्य शिक्षकों को योग का व्यावहारिक एवं वैज्ञानिक ज्ञान देकर विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें