21जेएनडी08-फरैण कलां में लगे शिविर में महिला को स्वास्थ्य बारे परामर्श देते हुए चिकित्सक। स्रो
जींद। युवा मार्गदर्शन मंच के सहयोग से अशोक लेलैंड ड्राइवर ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट कैथल और उदित कुंज फाउंडेशन की तरफ से फरैण कलां में स्वास्थ्य जांच शिविर एवं युवाओं के लिए जागरूकता अभियान का आयोजन किया। इस दौरान युवाओं को ड्राइवर के रूप में रोजगार के अवसरों के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही ग्रामीणों की स्वास्थ्य की जांच की गई। जरूरतमंद लोगों को निशुल्क दवाइयां वितरित की गई। शिविर में कुल 78 लोगों को स्वास्थ्य परामर्श दिया गया। इसमें पुनीत धीमान, सत्यवान और डॉ. दुष्यंत ने युवाओं को रोजगार के अवसर बारे जानकारी दी। इस अवसर पर राजेंद्र, समीर चहल, अजय चहल, संदीप मलिक, मंगत राम, रामनिवास, सुमित शर्मा, रमेश चहल, दिनेश, अंकित जांगड़ा, संदीप कंवल, रिंकू कंवल, सोनू कंवल, सतीश राठी, लविश बेनीवाल, मनदीप चहल, शमशेर, राजेश कुमार और जीता मौजूद रहे।