फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री वीके सिंह के विरोध में उतरे शेडयूल्ड कास्ट एम्पलाइज

विज्ञापन
विदेश राज्य मंत्री के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए। - फोटो : bureau
विज्ञापन
 आल हरियाणा शेडयूल्ड कास्ट एम्पलाइज फेडरेशन के सदस्यों ने रविवार को विदेश राज्य मंत्री वीके सिंह के खिलाफ प्रदर्शन करके प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना था कि विदेश राज्य मंत्री वीके सिंह द्वारा उत्तरप्रदेश के उन्नाव में आरक्षित श्रेणी के संविधानिक आरक्षण को खत्म करने की बात कहकर गरीब लोगों का अपमान किया है। इसलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द से जल्द वीके सिंह को मंत्री पद से बर्खास्त करे। रविवार को सुबह अध्यापक संघ के सदस्यों ने सफीदों रोड पर एक बैठक की। इसकी अध्यक्षता संघ के प्रधान जगदीश बिशीयन ने की। जिला सचिव रोशन लाल जेस्ट ने बताया कि विदेश राज्य मंत्री वीके सिंह ने उत्तर प्रदेश में भाजपा रैली के दौरान आरक्षित वर्गों के संवैधानिक आरक्षण को खत्म करने का बयान दिया था। जिससे देश भर के एससी, पिछड़ा वर्ग सहित अन्य वर्गों में भारी रोष है। इस बयान से भाजपा सरकार अनुसूचित जाति, जनजाति एवं पिछड़े वर्गों की हितैषी नहीं है। उन्होंने प्रधानमंत्री से मांग की है कि अगर भाजपा दलित व पिछड़ा वर्ग की हितैषी है तो मंत्री वीके सिंह के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें मंत्री पद से तुरंत बर्खास्त करे। उन्होंने कहा कि हरियाणा में चतुर्थ व तृतीय श्रेणी की पदोन्नति में आरक्षण का मामला प्रदेश सरकार ढीला रवैया अपनाए हुए है और उनका मामला अदालत में विचाराधीन है। इस मामले में प्रदेश सरकार कड़े निर्देश देकर इस वर्ग की पदोन्नति में आरक्षण की व्यवस्था सुनिश्चित करवाने के साथ-साथ प्रथम व द्वितीय श्रेणी तक पदोन्नति में आरक्षण बहला करवाया जाए। हरियाणा में अनुसूचित जाति में आरक्षण का कोटा 20 प्रतिशत से बढ़ाकर 25 प्रतिशत किया जाए। इस अवसर पर रोहताश, रामचंद्र जैस्ट, जोगिंद्र सिंह मार, नरेश कुमार, रामकुमार, सुलतान मेहंदिया, होशियार सिंह, गुरनाम सिंह, प्रवीण कुमार, बलजीत धानिय, सुरेश कुमार, विकास, गुरदेव, पवन, सत्यवान मुंडे, अजमेर छाछिया, जय भगवान मौजूद रहे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें