फोटो 2 नरवाना। धरने पर बैठे किसान। स्रोत किसान।
- फोटो : टूंडला के रामपुर में आंधी में टूटकर मृतक के घर के टिका विद्युत खंबे को घटना के बाद देखते लोग संवाद
नरवाना। संयुक्त किसान मोर्चा का धरना शुक्रवार को 1514वें दिन भी लघु सचिवालय परिसर में जारी रहा। धरने की अध्यक्षता शीशपाल गुलाड़ी ने की जबकि मंच संचालन मास्टर बलजीत सिंह मांडी ने किया। अखिल भारतीय किसान सभा हरियाणा के राज्य अध्यक्ष मास्टर बलबीर सिंह ने केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों की आलोचना की। मास्टर बलबीर सिंह ने कहा कि सरकार का चाल, चरित्र और चेहरा जनता के सामने आ चुका है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर स्पष्ट नीति अपनाने में विफल रही है। उन्होंने भारत-अमेरिका ट्रेड डील, स्मार्ट मीटर, पेट्रोल-डीजल व गैस की कीमतों, बिजली बिल-2025, सीड बिल और कृषि संबंधी अन्य विषयों का उल्लेख करते हुए कहा कि इन फैसलों का सीधा असर किसानों और आम लोगों पर पड़ रहा है। उन्होंने मांग की कि धान की पौध तैयार करने और खेती कार्यों के लिए किसानों को पर्याप्त और नियमित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। संवाद