फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: दूषित पानी सप्लाई होने पर रोष-प्रदर्शन

Fri, 02 Feb 2024 12:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
01जेएनडी29: वार्ड नंबर नौ में गंदे पानी की सप्लाई आने पर रोष प्रकट करते हुए लोग। संवाद
विज्ञापन
उचाना। वार्ड नंबर नौ में दूषित पानी सप्लाई होने पर वार्ड की महिलाओं, पुरुषों ने रोष प्रदर्शन किया। मायादेवी, फुल्ली देवी, गुड्डी, अंग्रेजो, संतोष ने कहा कि करीब दो महीनों से पानी सप्लाई के दौरान गंदा पानी आ रहा है। कई जगहों से पाइप लाइन लीकेज है। गंदा पानी सप्लाई के पानी में आने से दूसरे वार्डों से जाकर पीने का पानी लेकर आना पड़ता है। इसको लेकर कई बार अवगत करवा चुके है लेकिन समाधान नहीं हो रहा है। गंदा पानी जो सप्लाई में आता है वो पीने के तो दूर उससे कपड़े भी नहीं धोएं जा सकते है। जन स्वास्थ्य विभाग को चाहिए कि स्वच्छ पानी सप्लाई हो इसको लेकर पुख्ता प्रबंध हो। जन स्वास्थ्य विभाग जेई पुनीत साहू ने कहा कि गंदे पानी की सप्लाई अगर हो रही है तो उसका समाधान करवाया जाएगा।

01जेएनडी29: वार्ड नंबर नौ में गंदे पानी की सप्लाई आने पर रोष प्रकट करते हुए लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें