फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: काले बिल्ले लगाकर पटवारियों का विरोध जारी

Fri, 31 Jan 2025 11:29 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
31जेएनडी35-तहसील कार्यालय में काले बिल्ले लगाकर काम करते हुए पटवारी।
विज्ञापन
जींद। भ्रष्ट पटवारियों की सूची जारी करने के चलते पटवारियों का विरोध शुक्रवार को भी जारी रहा। पटवारियों ने काले बिल्ले लगाकर काम किया। पटवारी पिछले 11 दिनों से काले बिल्ले लगाकर विरोध जता रहे हैं। जींद पटवारी एवं कानूनगो एसोसिएशन के जिला प्रधान सूबे सिंह व प्रेस सचिव रविदत्त ने कहा कि 16 जनवरी को विभागीय जांच के बिना ही किसी अज्ञात एजेंसी से रिपोर्ट करवाकर पटवारियों को भ्रष्ट करार दिया गया, यह न्याय संगत नहीं है। उनकी मांग है कि इस लिस्ट को तुरंत प्रभाव से निरस्त किया जाए। पटवारियों ने कहा कि जब तक लिस्ट को निरस्त नहीं किया जाता, वह अपने मूल हलके को छोड़ किसी भी दूसरे हलके का काम नहीं करेंगे। सूबे सिंह ने कहा कि पटवारी काले बिल्ले लगाकर रोष जाहिर कर रहे हैं। पटवारियों के एडिशनल सर्कल छोड़े जाने से लोगों के फर्द निकलवाने, नक्शा बनवाने, जाति प्रमाण पत्र व आय प्रमाण पत्र सहित अन्य कार्य अटके हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें