27जेएनडी12 : राजकीय महाविद्यालय अलेवा में आयोजित कार्यक्रम में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार
अलेवा। अलेवा के राजकीय महाविद्यालय में सोमवार को रेड रिबन कल्ब व रेडक्रास सोसाइटी के संयुक्त तत्वाधान में किशोर दिवस पर एक्सटेंशन व्याख्यान व पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। किशोर स्वास्थ्य सलाहकार कुलदीप सिंह ने कहा कि किशोरावस्था जीवन का संवेदनशील दौर होता है। किशोरावस्था जीवन के संवेदनशील दौर के दौरान जागरूकता व सही मार्गदर्शन जरूरी है। उन्होंने विद्यार्थियों को स्वस्थ आहार, नियमित व्यायाम, नशे से दूर रहने व मानसिक संतुलन बनाए रखने के विभिन्न उपाय बताए। इस मौके पर महाविद्यालय के विद्यार्थियों के अलावा समस्त स्टाफ मौजूद रहा। संवाद