फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: नौगामा खाप चबूतरे पर होनहारों को सम्मानित किया

विज्ञापन
01जेएनडी14: कार्यक्रम में मौजूद खाप के सदस्य व मुख्याति​थि। स्रोत खाप सदस्य
विज्ञापन
जींद। रामराय में नौगामा खाप चबूतरे पर बुधवार को सम्मान समारोह का आयोजन खाप प्रधान सुरेश की अध्यक्षता में किया गया। इसमें मुख्यातिथि के तौर पर जिला परिषद चेयरपर्सन प्रतिनिधि कुलदीप रंधावा ने शिरक्त की। इसमें सरकारी नौकरी लगने वाले, खिलाड़ी व शिक्षा के क्षेत्र में मेरिट प्राप्त करने वाले 22 युवाओं को सम्मानित किया गया। इसके अलावा चबूतरे के निर्माण में सहयोग करने वाले 40 खाप के सदस्यों को भी सम्मानित किया। मुख्यातिथि कुलदीप रंधावा ने सभी मेधावियों को सम्मानित कर भविष्य में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। खाप के चबूतरे पर 21 लाख रुपये देने की घोषणा की। रामराय खाप चबूतरे पर पिछले कई वर्षों को मेधावियों को नववर्ष पर सम्मानित किया जा रहा है। इस अवसर पर उमेद सिंह जागलान, धर्मपाल घिमाना, महाबीर बैरागी, सुरजमल पहलवान, हरपाल सिंह ढुल, धनराज गिल, जय सिंह लोहान, भरत सिंह ढुल, रामपाल सिंह जागलान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें