फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: नगूरां खरीद केंद्र पर सात दिनों के बाद खरीद शुरू

Thu, 19 Oct 2023 11:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
नगूरां खरीद केंद्र पर रात को फसल की रखवाली करते किसान। संवाद
विज्ञापन
अलेवा। नगूरां खरीद केंद्र पर सात दिनों के बाद धान की सरकारी खरीद शुरू होने से किसानों को राहत की सांस मिली है। खरीद केंद्र पर जिला प्रशासन की ओर से सात दिन पहले 16,452 क्विंटल धान की खरीद करने के अलावा 15,766 क्विंटल धान का उठान करने की बात कही जा रही है। लेकिन खरीद केंद्र पर अभी तक 26,433 क्विंटल धान की आवक हो चुकी है और अब सात दिनों के बाद फिर से केंद्र पर खरीद शुरू हुई है।
विज्ञापन

किसान हवा सिंह, सत्यवान, राजेश, बलवान शर्मा, विकास, कुलदीप, रघबीर ने बताया कि नगूरां खरीद केंद्र पर धान की सरकारी खरीद शुरू न होने से किसानों को अपनी फसल के पास रात भर जागकर रखवाली करना पड़ रही थी। किसानों को आवारा पशुओं से अपनी फसल को बचाने के लिए काफी परेशानी उठानी पड़ रही थी। किसानों ने धान की सरकारी खरीद शुरू करवाने को लेकर अनेक बार जिला प्रशासन के उच्चाधिकारियों से गुहार लगाई, लेकिन सात दिनों के बाद आखिरकार सरकार ने उनकी सुध लेते हुए नगूरां खरीद केंद्र पर धान की खरीद शुरू कर दी है।
वर्जन
पिछले सात दिनों से नगूरां खरीद केंद्र पर धान की सरकारी खरीद बंद थी। जिससे किसानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। वीरवार को स्टेट वेयर हाउस की ओर से धान की सरकारी खरीद शुरू कर दी है। इससे अब किसानों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। राजबीर,सुपरवाइजर,नगूरां खरीद केंद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें