01जेएनडी07: पुरानी अनाजमंडी में प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मजदूर। संवाद
जुलाना। पुरानी अनाजमंडी में वीरवार को भवन निर्माण कामगार यूनियन की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता सुभाष पांचाल ने की।
उन्होंने कहा कि भवन निर्माण कामगार मजदूरों की 90 दिन की वेरिफिकेशन करने के लिए कोई भी कर्मचारी या अधिकारी तैयार नहीं है। डीसी के आदेश के बावजूद मजदूरों की वेरिफिकेशन नहीं की जा रही है। मजदूरों से एफिडेविट मांगे जा रहे हैं। पांचाल ने कहा कि मजदूर दर-दर की ठोकर खाने के लिए मजबूर हैं। सीएससी सेंटर वाले अधिकारियों से मिलीभगत करके मजदूरों से पैसे वसूलने का काम कर रहे हैं। फर्जी मजदूर असली मजदूरों के अधिकारों पर डाका डाल रहे हैं। प्रशासन व अधिकारी कह रहे हैं कि सभी अधिकारियों की आईडी बनी हुई है, लेकिन उनके पास जाते हैं तो वह साफ मना कर रहे हैं कि हमारी आईडी नहीं बनी है। मजदूरों को काफी परेशानियों से होकर गुजरना पड़ रहा है। इस अवसर पर कामरेड सुल्तान जांगड़ा, राज सिंह, मोनू, संजय, मामन, विजेंद्र, मोहनलाल, राजा मौजूद थे।