18जेएनडी04-सीआरएसयू के नए कुलसचिव बने प्रो. विशाल वर्मा का स्वागत करते स्टाफ सदस्य। स्रोत विवि
जींद। प्रो. विशाल वर्मा ने बुधवार को चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय के कार्यवाहक कुलसचिव के तौर पर कार्यभार संभाल लिया है। विश्वविद्यालय के प्रशासनिक और शैक्षणिक कार्य की उन्नति के लिए कार्य करेंगे। विश्वविद्यालय के कामकाज में पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई है। कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने प्रो. विशाल वर्मा को कुलसचिव बनने पर बधाई दी है। प्रो. विशाल वर्मा ने कहा कि वे विश्वविद्यालय की शैक्षणिक और प्रशासनिक प्रक्रिया को सुदृढ़ करने का काम करेंगे। छात्रों और शिक्षकों के हितों को प्राथमिकता देंगे और विश्वविद्यालय के मिशन के अनुरूप कार्य करेंगे।
18जेएनडी04-सीआरएसयू के नए कुलसचिव बने प्रो. विशाल वर्मा का स्वागत करते स्टाफ सदस्य। स्रोत विवि