फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: जिला कारागार में नव वर्ष पर किया सकारात्मक सोच के प्रति जागरूकता कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। नए वर्ष के उपलक्ष्य में रविवार को जिला कारागार में बंदियों को नववर्ष की बधाई एवं सकारात्मक सोच के प्रति जागरूकता कार्यक्रम अधीक्षक संजीव कुमार की अध्यक्षता में किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य उनको समाज की मुख्यधारा में शामिल करने का था। उन्होंने कहा कि जेल पाप भोगने का नहीं बल्कि अपराध का प्रायश्चित किए जाने का स्थान है।
विज्ञापन

कारागार अधीक्षक संजीव कुमार ने बंदियों को नए वर्ष की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके जीवन को समृद्ध एवं खुशहाल बनाने की भगवान से कामना की। कहा कि कोई भी व्यक्ति अपराध जानबूझकर नहीं करता वरना उसके अपराधी कार्य के पीछे कोई न कोई कारण ऐसा होता है। इससे वशीभूत होकर वह गलत अथवा अपराधिक कार्यों की ओर अग्रसर होता है। समाज में कोई भी व्यक्ति ऐसी कार्यो में संलिप्त नहीं होना चाहता, जिससे समाज उसे तिरस्कृत नजरों से देखें, बल्कि हालात उसको ऐसा बनने पर मजबूर कर देते हैं। अपराध का मुख्य कारण कुसंगति है और समाज का दूषित पर्यावरण, नशीले पदार्थों का सेवन अपराधी बनाने में अधिक महत्वपूर्ण हैं। समाज में अपराध होने के कारण आर्थिक, सांस्कृतिक, मानसिक, नशाखोरी तथा धन की अत्यधिक लालसा जैसे कारण छिपे हुए हो सकते हैं, जब किसी व्यक्ति पर इनमें से कोई कारण प्रभावी हो जाता है, तब व्यक्ति अपराध में संलिप्त हो जाता है। इसके अलावा व्यक्ति अपराधी इसलिए भी बनते हैं, क्योंकि वह अपने दैनिक जीवन में अपराधियों के संपर्क में आते हैं। इस प्रकार सिद्ध होता है कि अपराध कुसंगत और सीख का परिणाम है। इस अवसर पर कारागार के उप अधीक्षक वीरेंद्र जुन तथा संदीप डांगी व कारागार के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें