फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: जेल में बंदी पर नुकीली वस्तु से हमला, 6 के खिलाफ मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। जिला जेल में छह बंदियों ने एक बंदी के साथ मारपीट की और किसी नुकीली वस्तु से हमलाकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।
विज्ञापन

जिला जेल के उप अधीक्षक विरेंद्र दून ने सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 29 दिसंबर की शाम साढ़े चार बजे उचाना निवासी बंदी रोहित उर्फ अंग्रेज पर जेल में बंद जींद निवासी सुमेश, उचाना निवासी आदित्य और मनदीप, उचाना कलां निवासी आकाश, सुनील, मनदीप ने हमला कर दिया। उन्होंने रोहित उर्फ अंग्रेज के साथ मारपीट की तथा उस पर नुकीली वस्तु से हमला कर दिया। जेल कर्मचारियों ने रोहित उर्फ अंग्रेज को बंदियों के चंगुल से छुड़ाया और उसे उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया। जांच अधिकारी एसआई कर्मजीत ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में जींद निवासी सुमेश, उचाना निवासी आदित्य और मनदीप, उचाना कलां निवासी आकाश, सुनील, मनदीप के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें