फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: हत्या के आरोपी बंदी की जेल में मौत

Sat, 21 Sep 2024 02:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
20जेएनडी12: नागरिक अस्पताल में ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट पोस्टमार्टम करवाने के लिए पहुंचे। संवाद
विज्ञापन
जीद। हत्या के मामले में जिला जेल में बंद आरोपी की वीरवार दोपहर को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जेल प्रशासन ने कहा कि उसे दौरा पड़ा था, जिससे उसकी मौत हो गई। शुक्रवार सुबह शव का पोस्टमार्टम ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट की देखरेख में चिकित्सकों के बोर्ड ने कर दिया है।
विज्ञापन


गांव सिवाहा निवासी 30 वर्षीय मनजीत गांव के ही युवक की हत्या के आरोप में एक साल से जेल में बंद था। फिलहाल मामला अदालत में विचाराधीन है। बंदी की मौत की सूचना मिलने के बाद सिविल लाइन थाना पुलिस और उसके परिजन नागरिक अस्पताल पहुंचे। मनजीत के भाई संदीप ने बताया कि वह तीन दिन पहले जेल में उससे मिलकर आया था। उस समय वह स्वस्थ था। उसने किसी तरह की परेशानी न होने की बात कही थी। बुधवार को मोबाइल फोन पर भी बात हुई थी।
संदीप ने बताया कि बुधवार को जेल से उनके पास फोन आया कि उसके भाई मनजीत को दौरा आया है। वह उसे नागरिक अस्पताल लेकर जा रहे हैं। इसके पांच मिनट बाद दोबारा फोन आया कि उसके भाई की दौरा आने से मौत हो गई है। उसने बताया कि उनका भाई दिव्यांग था। उसकी एक बाजू कटी हुई थी। करंट लगने से उसके भाई के पांव पर भी घाव हुआ था। उसका इलाज चल रहा था। पुलिस व परिजनों के अनुसार मौत के कारण का पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा।
विज्ञापन


करंट लगने से बंदी के पांव में जख्म था। उसका इलाज रोहतक पीजीआई व जींद नागरिक अस्पताल से चल रहा था। वीरवार को मनजीत को दोपहर के समय दौरा आ गया था। उसे शहर के नागरिक अस्पताल लेकर गए, तो चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। -संजीव बुधवार, जिला जेल अधीक्षक, जींद।

20जेएनडी12: नागरिक अस्पताल में ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट पोस्टमार्टम करवाने के लिए पहुंचे। संवाद

20जेएनडी12: नागरिक अस्पताल में ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट पोस्टमार्टम करवाने के लिए पहुंचे। संवाद

20जेएनडी12: नागरिक अस्पताल में ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट पोस्टमार्टम करवाने के लिए पहुंचे। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें