फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: आरपीएस स्कूल की जांच में बसों के दस्तावेज नहीं पेश कर पाए प्राचार्य

Sat, 13 Apr 2024 12:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
12जेएनडी12: एमआरसीआर स्कूल में बसों की जांच करते शिक्षा विभाग की टीम। संवाद
विज्ञापन
स्कूल बसों की जांच के लिए पहुंची टीम, मिलीं खामियां
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

जुलाना। महेंद्रगढ़ के कनीना में हुए स्कूल बस हादसे के बाद शिक्षा विभाग हरकत में आ गया है। शुक्रवार को नीजि स्कूलों की बसों की जांच की। शुक्रवार को शिक्षा विभाग की टीम कस्बे के एमआरसीआर स्कूल, आरपीएस स्कूल और सोनिया स्कूल पहुंची। खंड शिक्षा अधिकारी प्रदीप दहिया ने बताया कि स्कूलों की बसों की जांच के लिए टीम का गठन किया गया था। टीम का नेतृत्व कन्या स्कूल के प्राचार्य सत्यवान फोगाट ने किया। टीम ने स्कूलों में पहुंचकर बसों के दस्तावेज, चालकों की ड्रेस, नेम प्लेट, सीसीटीवी कैमरों आदि की जांच की।

सत्यवान फोगाट ने बताया कि टीम ने एमआरसीआर स्कूल की 10 बसों की जांच की। टीम को बसों के सभी दस्तावेज ठीक मिले, लेकिन बसों में सीसीटीवी कैमरे नहीं मिले। टीम ने आरपीएस स्कूल की जांच की तो प्राचार्य बसों के दस्तावेज पेश नहीं कर पाए। बसों में कैमरे और जीपीएस भी नहीं लगाए गए थे। इसके बाद टीम ने टीम ने सोनिया इंटरनेशनल स्कूल की बसों की जांच की। टीम को सभी दस्तावेज ठीक मिले, लेकिन बसों में लगाए गए कैमरे चालू हालत में नहीं मिले। टीम ने खामियों की रिपोर्ट बनाकर उच्चाधिकारियों को भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार बसों की जांच की गई। बसों की जांच के दौरान जो खामियां मिलीं, उनकी रिपोर्ट बनाकर उच्चाधिकारियों के पास भेज दी गई है। -सत्यवान फोगाट, प्राचार्य, कन्या स्कूल, जुलाना।

12जेएनडी12: एमआरसीआर स्कूल में बसों की जांच करते शिक्षा विभाग की टीम। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें