10जेएनडी02-प्राचार्य शिवनारायाण शर्मा और एबीआरसी बलराज को सम्मानित करते हुए डीईओ सुमित्रा देवी।
- फोटो : संवाद
जींद। पांच से आठ मार्च तक चंडीगढ़ में हुई अखिल भारतीय सिविल सेवा योगासन प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शामलो कलां के प्राचार्य शिवनारायण शर्मा ने रजत पदक प्राप्त किया। चार दिन तक चली इस राष्ट्रीय स्तरीय योगासन प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शामलो कलां के प्राचार्य शिवनारायण शर्मा और एबीआरसी बलराज ने 50 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में भाग लेते हुए पूरे कलात्मक युगल में दूसरा स्थान प्राप्त किया। जींद पहुंचने पर शिक्षा विभाग की तरफ से जिला शिक्षा अधिकारी सुमित्रा देवी ने कार्यालय में सभी विजेताओं का स्वागत किया। 50 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में शिवनारायण शर्मा और बलराज को बधाई दी।