फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री का परिवार देश के चंद अरबपति : सीताराम

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। सीपीआईएम के महासचिव सीताराम येचुरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का परिवार देश के चंद अरबपति हैं। आगामी लोकसभा चुनाव भारत की जनता लड़ेगी और इंडिया जीतेगा। सीताराम येचुरी शनिवार को एकलव्य स्टेडियम के निकट आयोजित बदलाव संदेश रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने घातक चुनावी बांडों के अधिनियमन का हवाला दिया, जिसे उन्होंने अपनी पार्टी की ओर से सर्वोच्च न्यायालय में सर्वोच्च न्यायालय में चुनौती दी थी, जो कि कॉर्पोरेट फंडिंग के माध्यम से भ्रष्टाचार को वैध बनाने का एक बेशर्म उदाहरण है। उन्होंने आश्चर्य व्यक्त किया कि कैसे मोदी सरकार की ओर से भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) को, सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अवहेलना करके, चुनावी बॉन्ड देने वाली कंपनियों के विवरण को सार्वजनिक करने से रोका जा रहा है। उन्होंने कहा कि नोटबंदी, राफेल डील, हिंडनबर्ग और कई अन्य घोटालों की श्रृंखला में चुनावी बॉन्ड भी एक बड़ा घोटाला है। उन्होंने कहा की पिछले पांच साल में ईडी ने 6000 केस दर्ज हैं, सजा केवल 23 को हुई। विपक्ष को निशाना बनाया जा रहा है। सीपीआई की राष्ट्रीय सचिव अमरजीत कौर ने किसानों और श्रमिकों को अभूतपूर्व बेरोजगारी, गरीबी और बढ़ते दुखों से पीड़ित करने के लिए केंद्र सरकार पर तीखा हमला किया। यहां तक कि मनरेगा के मजदूरों को भी पूरा काम और दिहाड़ी न देकर भूखा मरने को मजबूर किया जा रहा है। उन्होंने राष्ट्रीय राजधानी की सीमाओं पर 2020-21 के ऐतिहासिक किसानों के संघर्ष के दौरान हरियाणा के किसानों और मेहनतकश जनता की भूमिका की प्रशंसा की। इस दौरान सीपीएम के सुरेंद्र सिंह, सीपीआईएम के दरियाव सिंह कश्यप, रमेश चंद्र, फूलसिंह श्योकंद, मजदूर नेता जयभगवान, खेत मजदूर नेता प्रेमचंद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें