फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: प्राथमिक विद्यालय के शिक्षकों को दी जाएगी ऑनलाइन दीक्षा

Thu, 02 May 2024 04:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
01जेएनडी22: राजेश वशिष्ठ। संवाद
विज्ञापन
जींद। निपुण हरियाणा मिशन के तहत दीक्षा प्लेटफार्म पर प्राथमिक विद्यालय के शिक्षकों की ऑनलाइन ट्रेनिंग होगी। इसमें शिक्षकों को गणित से संबंधित मान व शुरूआती पठन का प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह प्रशिक्षण शिविर अध्यापकों के लिए 31 मई तक चलेगा। हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद ने शिक्षकों के लिए लिंक जारी किया है। इसमें उन्हें तय सीमा में ऑनलाइन प्रशिक्षण के लिए नामाकंन से पहले सभी शिक्षकों को प्रोफाइल अपडेट करनी होगी।
विज्ञापन


इस प्रशिक्षण शिविर में जिले के राजकीय प्राइमरी स्कूलों के 1800 शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। शिक्षकों को ऑनलाइन पढ़ाई के लिए ई-कंटेंट उपलब्ध करवाने को लेकर प्रशिक्षित किया जाएगा। शिक्षक ऑनलाइन शिक्षा के दौरान आने वाली समस्याओं को लेकर अपने प्रश्न पूछ सकते हैं। दीक्षा एप के माध्यम से शिक्षकों की क्षमताओं का विकास किया जा सकता है। दीक्षा प्लेटफार्म का इस्तेमाल कर एनसीईआरटी के ट्रेनिंग मॉड्यूल निष्ठा के आधार पर शिक्षकों की क्षमता बढ़ाना है। दीक्षा एप पर शिक्षकों को लेक्चर्स, वीडियो और शिक्षा से जुड़े हर विषय की जानकारी इस पर उपलब्ध है। दीक्षा पर ऑनलाइन प्रशिक्षण के लिए हर प्राथमिक स्कूल से शिक्षकों को शामिल किया जाएगा। गणित विषय के प्रति विद्यार्थियों को रोचक तरीके से पढ़ाने के लिए अध्यापकों को प्रशिक्षित किया जाएगा। गणित विषय के प्रति विद्यार्थियों के मन में होने वाले डर को समाप्त करने के लिए शिक्षकों को दीक्षा प्लेटफार्म पर ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया जाएगा।



विद्यार्थियों की पढ़ाई बनाई जाएगी रोचक

विद्यार्थियों की पढ़ाई को रोचक बनाने के लिए दीक्षा प्लेटफार्म पर अध्यापकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह प्रशिक्षण शिविर 31 मई तक चलेगा। इसमें 1800 अध्यापकों को प्रशिक्षित किया जाएगा। इसके लिए सभी अध्यापकों को निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


-राजेश वशिष्ठ, एफएलएन जिला कोऑर्डिनेटर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें