फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: पिछले साल से कम मिल रहे धान 1509 के भाव

विज्ञापन
02जेएनडी33: उचाना मंडी में आई धान 1509। संवाद
विज्ञापन
उचाना। धान 1509 की आवक मंडी में शुरू हो चुकी है। बीते साल की अपेक्षा इन दिनों 300 रुपये प्रति क्विंटल के आस-पास कम किसानों को मिल रहे है। अब तक मंडी में 1509 धान 3002 क्विंटल आ चुकी है। 2800 रुपये प्रति क्विंटल के आस-पास भाव मिल रहे है। बीते साल इन दिनों 3100 रुपये प्रति क्विंटल के आस-पास भाव मिल रहे थे। कपास की 1711 क्विंटल आवक हो चुकी है। बीते साल के आस-पास भाव इन दिनों मिल रहे है। इन दिनों 6900 रुपये प्रति क्विंटल के भाव मिल रहे है तो बीते साल 7 हजार रुपये प्रति क्विंटल के भाव मिल रहे थे। किसान बलजोर, सुखबीर, राजा ने कहा कि इस बार जो धान 1509 के भाव मिल रहे है वो बीते साल से कम है। भाव कम होने के साथ-साथ उत्पादन कम होने से किसानों को अब तक नुकसान हो रहा है। किसानों को भाव बढ़ने की उम्मीद है। भाव नहीं बढ़े तो किसानों के लिए इस बार धान 1509 घाटे का सौदा साबित होगी। किसानों ने कहा कि कपास के भाव बीते साल के बराबर मिल रहे है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें