फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: बयान बदलने के लिए छात्राओं पर डाला जा रहा दबाव

Sun, 05 Nov 2023 12:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। उचाना के जिस सरकारी स्कूल की छात्राओं ने प्राचार्य पर छेड़छाड़ तथा अश्लील हरकत के आरोप लगाए हैं, अब उन छात्राओं पर दबाव डालकर बयान बदलने के आरोप लगाए हैं। इसकी शिकायत मिलते ही महिला आयोग ने पुलिस को स्कूल में सुरक्षा के इंतजाम करने के निर्देश दिए। स्कूल परिसर में पुलिस तैनात कर दी गई है।
जिस दिन यह मामला उजागर हुआ उसी दिन से शिक्षा विभाग ने हड़कंप मचा है। काफी लोग इस मामले को दबाने का प्रयास करते नजर आए। जिन छात्राओं ने प्राचार्य पर आरोप लगाए हैं, उन पर दबाव बनाकर उनके बयान बदलने के लिए कहा गया। कुछ छात्राओं व उनके परिजनों ने समाज में नाम उछलने के डर से अपने बयान भी बदल लिए। छुट्टी वाले दिन भी स्कूल स्टाफ की बैठक करवाई गई। इसमें मामले को निपटाने के लिए कहा गया। एक छात्रा के परिजन पर जब इस प्रकार बयान बदलने के लिए दबाव डाला गया तो उसने कहा कि वह किसी भी दबाव में नहीं आएंगे और जो कुछ इस मामले में सच्चाई है, वह इससे पीछे नहीं हटेंगे। उसके बाद से इस मामले में कुछ अन्य छात्राओं तथा उनके परिजनों का भी हौंसला बढ़ा। इसकी शिकायत तुरंत महिला आयोग चेयरपर्सन रेनू भाटिया को की गई। रेनू भाटिया ने मामले पर तुरंत संज्ञान लेते हुए पुलिस को सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
कुछ छात्राओं पर दबाव डालकर बयान बदलने के लिए कहा गया। इसकी शिकायत मिलने के बाद तुरंत पुलिस को सुरक्षा के इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं। इस मामले में जो भी सच्चाई है, वह सामने आनी चाहिए। छात्राओं को मोबाइल नंबर दिया गया है। यदि किसी छात्रा पर दबाव डाला जा रहा है तो वह तुरंत फोन करके बता सकती है। किसी भी छात्रा के साथ अन्याय नहीं हाेने दिया जाएगा।
रेनू भाटिया, चेयरपर्सन महिला आयोग हरियाणा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें