फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: आठ दिसंबर को करनाल महापड़ाव की तैयारी

विज्ञापन
02जेएनडी20 : निडाना पीएचसी में बैठक में मौजूद आशा वर्कर्स। स्रोत यूनियन
विज्ञापन
जींद। आठ दिसंबर को करनाल में केंद्रीय बिजली मंत्री मनोहर लाल के आवास पर प्रस्तावित राज्यस्तरीय महापड़ाव को लेकर मंगलवार को कालवा और रजाना पीएचसी में आशा वर्करों व फैसिलिटेटरों की बैठक हुई। आशा वर्कर्स यूनियन की जिला सचिव राजबाला, जगवंती और मुकेश ने कहा कि भाजपा सरकार की मजदूर-कर्मचारी विरोधी नीतियों, लंबित मांगों की अनदेखी और चारों लेबर कोड्स लागू करने के विरोध में जींद जिला की सैकड़ों आशा वर्कर्स आठ दिसंबर को करनाल में पहुंचेगी। यूनियन नेताओं ने कहा कि डिजिटल हैल्थ मिशन व लेबर कोड्स के नाम पर श्रमिकों के अधिकार छीने जा रहे हैं इसलिए आठ दिसंबर का महापड़ाव निर्णायक संघर्ष साबित होगा। निडाना व अलेवा पीएचसी में भी बैठकें हुईं। जींद जिले से दर्जनों वाहन करनाल के लिए रवाना होंगे। यूनियन ने सभी आशा वर्कर्स से परिवार सहित महापड़ाव में पहुंचने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें