फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: ईद पर नमाद अदा कर मांगी अमन-चैन की दुआ

Fri, 12 Apr 2024 12:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
11जेएनडी05: ईदगाह जामा म​स्जिद में ईद-उल-फितर पर नमाज अता करते हुए मु​स्लिम समाज के लोग। संवाद
विज्ञापन
जींद। जिलेभर में वीरवार को ईद-उल-फितर मनाया गया। इस दौरान जामा मस्जिद में नवाज अदा करके अमन-चैन की की दुआ मांगी गई।
विज्ञापन

हांसी ब्रांच नहर के निकट ईदगाह में नवाज अदा करने केे लिए इस्लाम धर्म के लोग वीरवार सुबह ही पहुंचने शुरू हो गए थे। हजारों की संख्या में मुसलमानों ने नवाज अदा करने के गरीबों को दान दिया।
विज्ञापन


ईदगाह जामा मस्जिद में इमाम दीन मोहम्मद ने समाज के लोगोें को नवाज पढ़ाई और भाईचारे को मजबूत करने व विश्व शांति, कौम की एकता की दुआ की। उन्होंने कुरान की आयतें पढ़ीं और सभी ने एक दूसरे के गले लककर ईद-उल-फितर की बधाई दी। इस अवसर पर मेले का भी आयोजन किया गया। मस्जिद के बाहर खिलौनों, मिठाइयों, चाट-पकौड़ी की दुकानें सजाई गई थीं। नमाज अदा के बाद समाज के लोगों ने जमकर खरीदारी की। इस पर्व को देखते हुए पुलिसबल तथा खुफिया एजेंसियों के लोगों ने लगातार निगाहें जमाए रखीं।

11जेएनडी05: ईदगाह जामा मस्जिद में ईद-उल-फितर पर नमाज अता करते हुए मुस्लिम समाज के लोग। संवाद

11जेएनडी05: ईदगाह जामा मस्जिद में ईद-उल-फितर पर नमाज अता करते हुए मुस्लिम समाज के लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें