जींद। संस्था जेसीआई अलुमनी क्लब की कार्यकारिणी का रविवार को निजी होटल में गठन किया गया। सर्वसम्मति से प्रमोद गर्ग को जींद रीजन का अध्यक्ष, मुकेश सिंगला को सचिव और चंद्रभान बंसल को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। साथ ही, प्रदीप शर्मा को हरियाणा जोन दस का चेयरमैन चुना गया। कार्यक्रम में कर्नाटक से आए राष्ट्रीय चेयरमैन नारेन करापा ने पदाधिकारियों को पद की शपथ दिलाई। विशिष्ट अतिथि विधायक डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा ने कहा कि जेसीआई समाज उत्थान और युवाओं के व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। संस्था के सेवा कार्यों ने इसे वैश्विक स्तर पर विशिष्ट पहचान दिलाई है। संवाद