28जेएनडी08-चित्रकला कार्यशाला में छात्राओं से जानकारी लेते डॉ. ऋषिराज वशिष्ठ। स्रोत स्वयं
जींद। हरियाणा कला परिषद के तत्वावधान में गोपाल स्कूल में 20 दिवसीय चित्रकला कार्यशाला का रविवार को डॉ. ऋषिराज वशिष्ठ, बालिका शिक्षा प्रमुख के उत्तर क्षेत्र अधिकारी अश्विनी भटनागर, गोपाल विद्या मंदिर समिति के कोषाध्यक्ष अश्वनी गुप्ता ने किया। अतिथियों ने बच्चों द्वारा बनाई गई कलाकृतियों का अवलोकन किया। डॉ. ऋषिराज वशिष्ठ ने बच्चों द्वारा बनाई गई कलाकृतियों की प्रशंसा की। उन्होंने बच्चों से बातचीत की और कला के विभिन्न पहलुओं को समझने का प्रयास किया। इस अवसर पर प्राचार्य बलबीर सिंह, प्रदीप कुमार, सुमित, कार्यशाला संयोजक दीपक कौशिक, नितिन, सन्नी, पलक, जतिन, प्रियांशु, हर्षिता मौजूद रही। संवाद