फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: प्रदीप ने वेट लिफ्टिंग में जीता कांस्य पदक

Tue, 04 Jul 2023 11:25 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जींद। कापड़ो गांव निवासी प्रदीप कुमार ने वेट लिफ्टिंग में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया स्तर पर कांस्य पदक हासिल किया है। प्रदीप कुमार ने 53 किलोग्राम वर्ग में 70 किलोग्राम वजन उठाकर कांस्य पदक हासिल किया। प्रदीप की सफलता से परिजनों और गांव तथा क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है। प्रदीप के घर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। प्रदीप कुमार काफी समय से वेट लिफ्टिंग में अभ्यास कर रहे हैं और अपनी वेट कैटेगरी में 70 किलोग्राम वजन उठाकर प्रदीप ने शानदार प्रदर्शन किया। इस मौके पर संदीप कुमार, मास्टर राजेश गोयत, सुरेंद्र डीपी, सत्यवान फौजी, सतीश कुमार, कुलदीप सिंह, राममेहर गोयत, नरेश डीपी, लीला फौजी, नरेश फौजी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें