फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: काब्रच्छा परचेज सेंटर पर पहली बार खरीदा पीआर धान

Fri, 18 Oct 2024 11:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
18जेएनडी29: काब्रच्छा परचेज सेंटर पर पहली बार शुरू हुई पीआर धान की खरीद। संवाद
विज्ञापन
उचाना। परचेज सेंटर काब्रच्छा में पीआर धान की पहली बार खरीद हुई। परचेज सेंटर बनने के बाद यहां पर सिर्फ गेहूं की ही खरीद होती थी। किसान पीआर धान की खरीद शुरू करने की मांग करते आ रहे हैं।
विज्ञापन

पीआर धान की खरीद शुरू होने से किसानों, आढ़तियों की वर्षों पुरानी मांग पूरी हुई है। किसानों ने सीएम नायब सिंह सैनी के साथ विधायक देवेंद्र अत्री का आभार जताते हुए कहा कि उनकी वर्षों पुरानी मांग पूरी हुई है। किसानों ने कहा कि परचेज सेंटर पर खरीद होने के बाद उन्हें अपना पीआर धान बेचने के लिए उचाना या आस-पास की मंडी में नहीं जाना पड़ेगा।
काब्रच्छा के आसपास के गांव लोधर, अलीपुरा, सुदकैन कलां, सुदकैन खुर्द, डूमरखा कलां, डूमरखा खुर्द सहित अन्य गांव के किसानों को भी इससे फायदा हुआ है। किसानों को अपने गांव से दूर अपनी फसल बेचने के लिए नहीं जाना पड़ेगा। इससे किसानों के समय की बचत होगी। कई सालों से ये मांग किसान, आढ़ती करते आ रहे थे।
विज्ञापन

मार्केट कमेटी सचिव संदीप कासनिया ने कहा कि काब्रच्छा परचेज सेंटर बनने के बाद यहां पर गेहूं की खरीद होती थी। पहली बार पीआर धान की खरीद परचेज सेंटर पर हो रही है। तीनों खरीद एजेंसी हैफेड, खाद्य आपूर्ति विभाग, एचडब्ल्यूसी खरीद करेगी।
अतिरिक्त मंडी में हुई 48 हजार क्विंटल से अधिक की खरीद

हाईवे पर स्थित अतिरिक्त मंडी में चल रही पीआर धान की खरीद सुचारु रूप से जारी है। किसानों को 2320 रुपये प्रति क्विंटल एमएसपी मिल रहा है। 48402 क्विंटल धान की खरीद हो चुकी है। मार्केट कमेटी ऑक्शन रिकॉर्डर संजय सैन ने कहा कि किसान साफ, सूखा पीआर धान लेकर आएं।

18जेएनडी29: काब्रच्छा परचेज सेंटर पर पहली बार शुरू हुई पीआर धान की खरीद। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें