फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: 150 लाख से बढ़ी अर्बन एरिया पावर हाउस की पावर

Mon, 08 Jul 2024 03:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
07जेएनडी10: अर्बन एरिया पॉवर हाऊस में रखा गया 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर। संवाद
विज्ञापन
उचाना। अर्बन एरिया के 33 केवी पावर हाउस की क्षमता बढ़ाने के लिए बिजली निगम ने 150 लाख रुपये के आसपास की राशि खर्च की है। पावर हाउस में 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर रखा गया है। पहले यहां पर 20 एमवीए का था। इस क्षमता को बढ़ाकर 30 एमवीए किया जा रहा है। 30 एमवीए क्षमता होने के बाद लगने वाले ओवर लोडिंग कट से लोगों को राहत मिलेगी। पावर हाउस के अर्बन एरिया में उचाना मंडी, जेटीएल फीडर है तो खेतों के एपी फीडर पर उचाना कलां, पालवां, करसिंधु हैं। 10 एमवीए का जो ट्रांसफार्मर रखा गया है उसको जल्द शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

जगरूप, मंजीत, राजेश, सुभाष ने कहा कि कुछ दिन से ओवर लोडिंग के चलते लगने वाले कट से लोग परेशान हैं। कर्मचारियों से बात करने पर वह ओवलोडिंग बताते हैं। पावर हाउस की क्षमता बढ़ाने की मांग की जा रही थी। अब क्षमता 20 एमवीए से बढ़ा कर 30 की जा रही है, जिससे ओवर लोडिंग से लगने वाले कट से राहत मिलने की आस है।

अर्बन एरिया पावर हाउस की क्षमता बढ़ेगी

33 केवी अर्बन एरिया की क्षमता बढ़ाने के लिए 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर रखा गया है। 150 लाख रुपये के आसपास की राशि बिजली निगम ने इस पर खर्च की है। जल्द इसके शुरू होने के बाद ओवरलोडिंग से लगने वाले कट बंद होंगे। -संजीव ठाकराल, एसडीओ, बिजली निगम, उचाना।

07जेएनडी10: अर्बन एरिया पॉवर हाऊस में रखा गया 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें