फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सकारात्मकता सफलता का मूल तत्व : डॉ. मोहित

Wed, 08 Oct 2025 11:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
08जेएनडी14 :इंटरव्यू स्किल्स के बारे में बताते हुए। स्रोत संस्थान
विज्ञापन
जींद। हिंदू कन्या महाविद्यालय में कॅरिअर प्लेसमेंट सेल व पर्सनल काउंसिलिंग सेल के तत्वावधान में इंटरव्यू स्किल्स विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता डाॅ. मोहित रांगी ने कहा कि इंटरव्यू केवल प्रश्नों का उत्तर देने की प्रक्रिया नहीं, बल्कि अपनी सोच, व्यक्तित्व और आत्मविश्वास को अभिव्यक्त करने की कला है।समय की पाबंदी, ईमानदारी, सक्रिय श्रवण और सकारात्मक दृष्टिकोण ही सफलता के मूल तत्व हैं। उन्होंने कहा कि डिजिटल युग में वर्चुअल इंटरव्यू का महत्त्व बढ़ गया है। इसलिए विद्यार्थियों को आनलाइन इंटरव्यू शिष्टाचार जैसे स्वच्छ बैकग्राउंड, उपयुक्त पोशाक, नेत्र संपर्क बनाए रखना व तकनीकी तैयारी पर विशेष ध्यान देना चाहिए। प्राचार्य डाॅ. पूनम मोर ने कहा कि इस कार्यशाला का उद्देश्य छात्राओं में करियर के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उन्हें आत्मविश्वास के साथ साक्षात्कार की तैयारी के लिए सक्षम बनाना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें