फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: छह दिन से अधिक अनुपस्थित रहने वाले छात्र के बारे में अभिभावक को पोर्टल देगा जानकारी

Sun, 21 Jul 2024 11:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
21जेएनडी21: कालेज में प्रवेश लेने के लिए पहुंचे छात्र-छात्राएं। संवाद
विज्ञापन
सफीदों। राजकीय पीजी कॉलेज में प्रवेश सत्र में छात्रों के स्वागत के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. तनाशा हुड्डा ने की।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. तनाशा हुड्डा ने कहा कि नए शैक्षणिक सत्र के लिए छात्रों का प्रवेश एनईपी-2020 के तहत किया गया है। कॉलेज ने छात्रों की उपस्थिति को मॉनिटर करने के लिए नया पोर्टल लॉन्च किया है। इस पोर्टल के माध्यम से यदि कोई छात्र छह दिन से अधिक अनुपस्थित रहता है तो उसके अभिभावकों को इसकी सूचना स्वचालित रूप से मिल जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय की गाइडलाइंस के तहत आगामी वर्ष से महाविद्यालय में पेरेंट-टीचर मीटिंग (पीटीएम) का भी आयोजन किया जाएगा। इस मीटिंग में अभिभावक अपने बच्चों के शैक्षणिक प्रदर्शन और अन्य गतिविधियों के बारे में प्राध्यापकों से जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। अभिभावक अपने बच्चों की प्रगति पर नजर रख सकेंगे। उन्होंने छात्रों को मेहनत और लगन से पढ़ाई करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि कॉलेज का उद्देश्य केवल शैक्षणिक शिक्षा नहीं है, बल्कि छात्रों का सर्वांगीण विकास करना है। इस नई पहल से महाविद्यालय में शिक्षा की गुणवत्ता व अनुशासन में सुधार की उम्मीद की जा रही है।

21जेएनडी21: कालेज में प्रवेश लेने के लिए पहुंचे छात्र-छात्राएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें