फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: कॉलेजों में रिक्त सीटों को भरने के लिए 30 अगस्त तक खुला पोर्टल

विज्ञापन
21जेएनडी50: कॉलेज में रिक्त सीटों पर दाखिला लेने आए विद्यार्थी। कॉलेज प्रशासन
विज्ञापन
जींद। कॉलेजों में यूजी कोर्स में बची रिक्त सीटों को भरने के लिए उच्चतर शिक्षा विभाग ने फिर से पोर्टल 30 अगस्त तक खोला है। अब यूजी कोर्स में 21 से 30 अगस्त तक ओपन काउंसिलिंग के तहत कॉलेज स्तर पर दाखिले किए जाएंगे। यूजी में प्रथम वर्ष के अलावा द्वितीय और तृतीय वर्ष में भी सीटें रिक्त बची हैं। इनको भरने के लिए भी विद्यार्थी 30 अगस्त तक फीस जमा करवाकर दाखिला ले सकते हैं।
विज्ञापन


जिले के 17 राजकीय व निजी कॉलेजों के अलावा सीआरएसयू में यूूजी कोर्स में लगभग साढ़े 11 हजार सीट हैं। राजकीय पीजी कॉलेज में यूजी कोर्स के विभिन्न संकायों में 1550 सीटों में से अब तक 1271 सीटों पर दाखिला हुआ है और 279 सीट खाली बची हुई हैं। राजकीय कॉलेज सफीदों में बीए संकाय में निर्धारित 400 सीट में से 69, बीकॉम संकाय में 160 सीट पर 94, बीए इंग्लिश ऑनर्स संकाय में 40 में से 24, बीएससी फिजिकल साइंस में 120 में से 72 व बीएससी लाइफ साइंस में 60 में से 14 सीट खाली बची हैं। सरला मेमोरियल कॉलेज सफीदों में बीए संकाय में 111 और बीकॉम संकाय में 40 सीट खाली बची हुई हैं।

बॉक्स

यूजी कोर्स में दाखिले के लिए 30 अगस्त तक खुला पोर्टल

कॉलेजों में रिक्त सीटों को भरने के लिए उच्चतर शिक्षा विभाग ने पोर्टल 30 अगस्त तक खोल दिया है। जो विद्यार्थी रिक्त सीटों पर दााखिला लेना चाहता है। वह इस निर्धारित अवधि में आवेदन कर सकता है, ताकि अपनी पढ़ाई को पूरी कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


-डॉ. सत्यवान मलिक, प्राचार्य राजकीय पीजी कॉलेज जींद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें