07जेएनडी31 : नरवाना बस स्टैंड पर हेप्पी कार्ड लेने के लिए लगी लोगों की लाइन। संवाद
नरवाना। हरियाणा अंत्योदय परिवार परिवहन योजना के तहत शुक्रवार को बस स्टैंड पर हैप्पी कार्ड वितरण समारोह का आयोजन किया गया। एसडीएम अनिल कुमार दून ने लोगों को हैप्पी कार्ड वितरित किए। इस दौरान पोर्टल नहीं चलने के कारण काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा और लोगों की लंबी लाइन लग गई।
एसडीएम ने कहा कि प्रदेश सरकार की हैप्पी कार्ड योजना के तहत यात्रियों को फ्री सफर के लिए कार्ड बनाए जा रहे हैं। हैप्पी कार्ड से यात्री रोडवेज की बसों में एक हजार किलोमीटर तक फ्री में सफर कर सकता है। यह योजना एक लाख रुपये वार्षिक आय से कम आय वाले परिवारों के लिए है।
योजना का लाभ उठाने के लिए पात्र अपने नजदीकी अटल सेवा केंद्र पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण करवा सकता है। इसके बाद लाभार्थी अपना हैप्पी कार्ड बस स्टैंड परिसर में आकर प्राप्त कर सकता है। इस मौके पर लेखाधिकारी परविंद्र सिंह, बस अड्डा इंचार्ज सतीश कुमार, हनुमान सिंह, वर्कशॉप इंचार्ज राजकुमार, रामकेश, सुखदेव भी मौजूद रहे।
बस अड्डा इंचार्ज सतीश कुमार ने बताया कि नरवाना बस स्टैंड पर लगभग 35 हजार 499 हैप्पी कार्ड भेज गए थे। इनमें से अब तक 2593 कार्ड वितरित किए जा चुके हैं। वहीं पहले दिन 200 कार्ड वितरित किए गए। हैप्पी कार्ड प्राप्त करने के लिए लाभार्थी को 50 रुपये शुल्क देना होगा।ल
07जेएनडी31 : नरवाना बस स्टैंड पर हेप्पी कार्ड लेने के लिए लगी लोगों की लाइन। संवाद