फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: काब्रछा गांव की पूजा बनीं प्राध्यापक

विज्ञापन
10जेएनडी17: पूजा काब्रच्छा। संवाद
विज्ञापन
उचाना। हरियाणा लोक सेवा आयोग की परीक्षा पास करके गांव काब्रछा की बेटी पूजा का चयन शिक्षा विभाग हरियाणा में राजनीति विज्ञान विषय के प्राध्यापक के पद पर हुआ। पूजा ने यह उपलब्धि 22 साल की उम्र में ही बिना किसी कोचिंग के घर पर स्वयं परीक्षा की तैयारी करके प्रथम प्रयास में प्राप्त की है। इससे पहले भी उसने दो बार राजनीति विज्ञान विषय मे यूजीसी नेट की परीक्षा मे सफलता हासिल की। पूजा ने अपनी सफलता का श्रेय परिजनों, गुरुजनों और सभी शुभचिंतकों को दिया है। पूजा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में भी युवा विशेषकर लड़कियां भी कड़ी मेहनत करके और ईश्वर मे विश्वास रखते हुए किसी भी लक्ष्य को हासिल कर सकते है। पूजा के पिता देवी प्रसन्न भी शिक्षा विभाग में प्राध्यापक के पद पर कार्यरत हैं।

रामकुमार।  - फोटो : रामकुमार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें