फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक गांव, एक गोत्र में शादी पर रोक लगाने पर स्थिति स्पष्ट करें राजनीतिक दल : कंडेला

Fri, 08 Sep 2023 12:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जींद। सर्वजातीय कंडेला खाप व भारतीय किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष टेकराम कंडेला ने कहा कि एक गांव, एक गोत्र में शादी पर सभी राजनीतिक दलों को अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। इस मुद्दे पर देश व प्रदेश में आपसी भाईचारा खराब होता जा रहा है। देश का कानून इसे मान्यता देता है लेकिन सामाजिक रूप से समाज इसे स्वीकार नहीं करता है।
विज्ञापन

अपने कार्यालय में वीरवार को पत्रकारों से बातचीत में कंडेला ने कहा कि एक गांव व एक गोत्र में भाई-बहन का रिश्ता होता है। खाप पंचायतें इस मुद्दे को लेकर लंबे समय से संघर्ष कर रही हैं लेकिन लोकसभा व विधानसभा के सदस्य इस मुद्दे पर बोलने को तैयार नहीं हैं। इस वजह से उनके प्रति समाज में रोष बना हुआ है। टेकराम कंडेला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री मनोहरलाल को एक ड्राफ्ट तैयार करके अवगत करा दिया गया है। कहा कि सर्व खाप जनकल्याण मंच भारतीय किसान मजदूर संगठन को मजबूत करने के लिए कई प्रदेश अध्यक्षों की सूची जारी करते हुए कहा कि हरियाणा प्रदेश के भारतीय किसान मजदूर संगठन के प्रधान जयदीप चहल, रामभगत मलिक दिल्ली, दिलबाग सिंह गोयत मध्य प्रदेश, अनिल मिट्टी राजस्थान, वजीर सिंह मोल्ला झारखंड, सूरज सिंह पंजाब, देवेंद्र उत्तर प्रदेश, जगत सिंह उत्तराखंड, राजू चौहान को महाराष्ट्र का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। कार्यक्रम में सामाजिक व किसानों के मुद्दों पर लंबे समय से अच्छा काम करने पर समाज के प्रमुख लोगों ने टेकराम कंडेला को सम्मानित किया। उनके साथ पंचायती प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीरा दालमवाला, अभेराम, जगबीर, रणधीर, हजूरा समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें