फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: पुलिस सत्यापन के लिए मांग रहे थे पैसे, थाना प्रभारी समेत छह लाइन हाजिर

Sat, 08 Apr 2023 11:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। सफीदों सदर थाना में पासपोर्ट बनवाने के लिए जो पुलिस सत्यापन करती है, उसके लिए 500-500 रुपये लिए जा रहे थे। इस मामले की शिकायत मिलने पर पुलिस ने जांच करवाई, पुष्टि होने पर सदर थाना प्रभारी कृष्ण कुमार समेत छह पुलिस कर्मचारियों व अधिकारियों को लाइन हाजिर कर दिया। उनके स्थान पर डॉ. सुनील कुमार को थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा अन्य कर्मचारियों व अधिकारियों की भी नियुक्ति कर दी गई है।
विज्ञापन

पुलिस को शिकायत मिली थी कि सदर थाना सफीदों में जो लोग पुलिस सत्यापन के लिए आते हैं, उनके होमगार्ड के जवान 500-500 रुपये ले रहे हैं। काफी लोगों को पासपोर्ट बनवाने के लिए पुलिस के सत्यापन की जरूरत होती है। ऐसे में होमगार्ड जवान इसका लाभ उठा रहे थे और पैसे ले रहे थे। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने इसकी जांच करवाई। जांच में आरोप सही पाए गए। इसके बाद पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार ने इस पर कड़ा संज्ञान लेते हुए थाना प्रभारी कृष्ण कुमार, दो होमगार्ड जवान, एक सब-इंस्पेक्टर तथा एक एएसआई समेत छह कर्मचारियों व अधिकारियों को लाइन हाजिर कर दिया। उनके स्थान पर डॉ. सुनील कुमार को थाना प्रभारी लगाया गया है जबकि अन्य कर्मचारियों व अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार ने कहा कि किसी भी सूरत में ऐसे अधिकारियों या कर्मचारियों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें