फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उचाना में प्रदर्शन कर रहे शारीरिक शिक्षकों पर पुलिस ने किया बल प्रयोग

विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री के सामने समस्या रखने पहुँचे शिक्षकों को खदेड़ती पुलिस। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
नौकरी बहाली के लिए पिछले कई दिन से आंदोलन कर रहे शारीरिक शिक्षकों पर उचाना में पुलिस ने बल प्रयोग किया। शारीरिक शिक्षक शनिवार को उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के कार्यक्रम में विरोध जताने पहुंचे थे। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करते हुए प्रदर्शनकारी पीटीआई शिक्षकों को खदेड़ दिया। शिक्षक उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के समक्ष अपना विरोध जताने पहुंचे थे,लेकिन पुलिस ने उपमुख्यमंत्री के पहुंचने से पहले ही उन्हें समारोह स्थल से हटा दिया। ये वो पीटीआई शिक्षक हैं, जिन्हें कोर्ट के आदेश पर सरकार द्वारा नौकरी से हटा दिया गया है। इस समय उचाना में काफी संख्या में शिक्षक एकत्रित हैं और नारेबाजी कर रहे हैं। वहीं इनके आंदोलन को देखते हुए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें