फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: पुलिस ने राजस्थान की महिला को परिजनों से मिलवाया

विज्ञापन
26जेएनडी03-राजस्थान से गुम हुई महिला को परिजनों को सौंपती पुलिस। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
जींद। धमतान साहिब चौकी पुलिस टीम ने रास्ता भटककर क्षेत्र में पहुंची राजस्थान की महिला को उसके परिजनों से मिलवाया।
विज्ञापन

धमतान साहिब चौकी पुलिस की टीम शुक्रवार रात्रि गश्त के दौरान गांव कालवन क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस टीम को करीब 50 वर्षीय एक महिला अकेली घूमती हुई मिली जिसने राजस्थानी वेशभूषा धारण की हुई थी। महिला की स्थिति को देखते हुए पुलिस टीम ने उससे बातचीत की। पूछताछ में महिला ने अपना नाम सुवा पत्नी बाबू खान निवासी सोमलपुर रोड जीएन कॉलोनी अजमेर (राजस्थान) बताया। महिला के पास उपलब्ध पहचान पत्र के माध्यम से पुलिस टीम ने तत्परता से उसके परिजनों से संपर्क किया तथा उन्हें महिला के मिलने की सूचना दी। रविवार को महिला का बेटा शाहरूख तथा अन्य परिजन अजमेर, राजस्थान से पहुंचे, जिन्हें आवश्यक औपचारिकताओं के बाद महिला को सकुशल भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें