फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: पुलिस ने गुम हुए 14.14 लाख रुपये के 116 मोबाइल फोन किए बरामद

विज्ञापन
29जेएनडी13-जिले में गुम हुए मोबाइल फोन मालिकों को वितरित करते हुए एसपी सुमित कुमार। विज्ञप्ति
विज्ञापन
जींद। पुलिस की साइबर सुरक्षा शाखा ने आम जनता के गुम हुए 116 मोबाइल फोन तलाश करके उनके मालिकों के हवाले किए हैं। एसपी सुमित कुमार ने सोमवार को यह मोबाइल फोन मालिकों को सौंपे हैं जो व्यक्ति मोबाइल लेने के लिए एसपी कार्यालय में नहीं आ पाए। पुलिस ने उनके घर जाकर मोबाइल फोन दिए हैं।
विज्ञापन

एसपी सुमित कुमार ने बताया कि जींद साइबर सुरक्षा इंचार्ज अमित कुमार के नेतृत्व में सिपाही मनीष कुमार ने एक जनवरी से लेकर मई 2023 तक के जींद जिले से गुम हुए 116 मोबाइल फोन की तलाश की गई। बरामद किए गए मोबाइल फोन की कीमत लगभग 14 लाख 14 हजार रुपये है। साइबर सेल को आम जनता के गुम हुए मोबाइलों को बरामद करने के संबंध में विशेष दिशानिर्देश जारी किए हुए हैं। उन्होंने बताया कि गुमशुदा मोबाइल फोन में सरकारी स्कूलों में सरकार द्वारा शुरू की गई ई-अधिगम योजना के तहत बांटे गए टैबलेट को भी जींद पुलिस ने बरामद किया है। बारहवीं कक्षा की छात्रा सुशील वासी उचाना खुर्द ने साइबर शाखा में एक शिकायत दी थी की उसे सरकारी स्कूल से एक टैबलेट पढ़ाई करने के लिए मिला था जो गुम हो गया। इस पर साइबर सिक्योरिटी शाखा ने उसके टैबलेट को तलाश करके उसे छात्रा के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें