फोटो 5 नरवाना। पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति संजीव बेरी का स्वागत कर
नरवाना। पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति संजीव बेरी ने वीरवार को नरवाना न्यायिक परिसर का वार्षिक निरीक्षण किया। पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में जिला एवं सत्र न्यायाधीश पूनम सुनेजा, एसपी कुलदीप सिंह और एसडीएम जगदीश चंद्र सहित न्यायिक अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। पुलिस जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। न्यायमूर्ति बेरी ने न्यायिक परिसर में व्यवस्थाओं व सुविधाओं का जायजा लिया और बार एसोसिएशन के वकीलों से न्यायिक कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने लंबित मामलों की स्थिति की समीक्षा करते हुए पारदर्शी एवं न्यायसंगत तरीके से मामलों के निपटारे पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि फास्ट ट्रैक कोर्ट और राष्ट्रीय लोक अदालत से लंबित मामलों के निपटान में तेजी आई है। मौके पर एडिशनल सिविल जज संदीप कुमार, सिविल जज अभिषेक वर्मा, सिविल जज इकमजोत कौर, बार एसोसिएशन प्रधान एडवोकेट अनिल मोर, सचिव गौरव सहारण सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे। संवाद