फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान, 128 वाहनों के किए चालान

Fri, 27 Oct 2023 01:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जींद। जिला पुलिस ने अपराधों की रोकथाम के लिए वीरवार को सीलिंग प्लान के तहत नाकाबंदी की की। इसमें जिला के सभी मुख्य चौक चौराहों पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच की। इस अभियान के तहत सुबह दस बजे नाकाबंदी कर दोपहर दो बजे तक चलाई गई। जिसमें 1922 वाहनों की जांच की गई और यातायात के नियमों का पालन नहीं करने वाले 128 वाहनों के चालान किए।
विज्ञापन


जिला पुलिस में तैनात अधिकतम पुलिसकर्मियों को नाका ड्यूटी पर लगाया गया था। इस नाकाबंदी के दौरान पुलिस विभाग के ज्यादातर वाहन सड़कों पर रहे। इसके तहत दो पहिया, चार पहिया, हलके वाहन व भारी वाहनों की गहनता से जांच की गई। सीलिंग प्लान के दौरान नाकाबंदी करके कुल 1922 वाहनों की जांच की तो बिना हेलमेट के 6, ट्रिपल राइडिंग के 2, बिना सीट बेल्ट के एक, नो पार्किंग दो व यातायात के अन्य नियमों का उल्लंघन करने पर कु ल 128 वाहनों के चालान काटे गए। सीलिंग प्लान का मुख्य उद्देश्य आपराधिक रिकार्ड के व्यक्तियों व संदिग्ध वाहनों की चेकिंग व सर्च कर उन्हें गिरफ्तार करना होता है। सड़कों पर लापरवाही कर दूसरों के जीवन को खतरे में डालने वालों पर शिकंजा कसना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें