शहर में लगभग 20 से ज्यादा नाकों पर पुलिस की मुश्तैदी है। मंडियों में गेहूं की आवक के साथ-साथ आम लोगों का भी शहर में आवागमन बढ़ गया था। इस पर पुलिस ने बारीकी से जांच शुरू कर दी है, ताकि अनाज मंडी में जाने का बहाना लेकर हर कोई शहर में न घुसे। बिना वजह घूमने वालों पर नियंत्रण लगाने के लिए शहर के मुख्य मार्गों पर थाना प्रभारी से लेकर डीएसपी तक नजर आने लगे हैं।