शहर पुलिस नरवाना ने सोमवार को कस्बे की नई अनाज मंडी के पास स्थित एक होटल में छापा मारकर दो महिलाओं व चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। शहर थाना प्रभारी धर्म सिंह ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि नई सब्जी के पास स्थित होटल में वेश्यावृति का धंधा किया जा रहा है। इसके बाद पुलिस की एक टीम का गठन किया गया और सोमवार को होटल में छापा मारा गया। इस दौरान पुलिस ने दो महिला व दो ग्राहक राजीव व विक्रम को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा। वहीं होटल के मालिक सुंदरपुरा निवासी जगबीर व मैनेजर डौहाना निवासी दिनेश को गिरफ्तार किया है। इसी जांच के लिए डीएसपी हेडक्वार्टर पुष्पा खत्री भी मौके पर पहुंची। डीएसपी ने कहा कि इस प्रकार के गैर कानूनी धंधों को लेकर पुलिस मुस्तैद है और शिकायत मिलने पर तुरंत कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि जगबीर व दिनेश अपने होटल में लड़कियां उपलब्ध करवाकर वेश्यावृति का धंधा चला रहे थे। यह लोग कैथल व अंबाला की महिलाओं का इस्तेमाल अपना धंधा चलाने में कर रहे थे। इसका पुलिस ने सोमवार को भंडाफोड़ कर दिया है।