फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले हत्या किए गए तीन बच्चों की कब्र का पुलिस को नहीं चल पता, परिवार नहीं दे सका जानकारी

विज्ञापन
डिडवाड़ा गांव के कब्रिस्तान में पहुंची पुलिस। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
अपने ही बच्चों की हत्या के मामले में सोमवार को पुलिस डिडवाड़ा गांव के कब्रिस्तान पहुंची। इस दौरान सदर थाना प्रभारी धर्मवीर के साथ ड्यूटी मजिस्ट्रेट भी मौजूद रहे, लेकिन इन लोगों को कब्र नहीं मिली। गौरतलब है कि अपने ही 5 बच्चों की हत्या करने वाले जुम्मादीन ने अब हत्या की बात कुबूल ली है। इनमें से दो बेटियों की हत्या 15 जुलाई की रात को की गई है, जबकि तीन बच्चों की हत्या पहले की थी। एक बच्ची की हत्या 2012, दूसरी की 2016 और एक की 2019 में की थी। इन बच्चों का पोस्टमार्टम नहीं हो सका था। ऐसे में पुलिस अब कब्र से अवशेष निकाल कर उनका पोस्टमार्टम करवाने की योजना बना रही है, ताकि हत्या की पूरी गुत्थी सुलझ सके। सफीदों पुलिस सोमवार दोपहर करीब 2 बजे डिडवाड़ा गांव के कब्रिस्तान पहुंच गई, लेकिन उन्हें बच्चों की कब्र नहीं मिली। हालांकि इस दौरान जुम्मादीन के परिवार के लोगों से कब्र के बारे में पूछा गया, लेकिन वह कुछ भी नहीं बता पाए। अब पुलिस गांव के अन्य लोगों से पता कर रही है कि पहले तीन बच्चों को कहां-कहां दफनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें