सफीदों। सीआईए सफीदों की टीम ने उपमंडल के बागडू कलां गांव के सर्विस स्टेशन से 500 ग्राम सुल्फा बरामद किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान बागडू कलां गांव निवासी राजेश उर्फ बुल्ली के रूप में हुई।
इंचार्ज कमल सिंह को सूचना मिली कि बागडू कलां गांव निवासी राजेश उर्फ बुल्ली अपने सर्विस स्टेशन पर नशीला पदार्थ चरस (सुल्फा) बेचने का धंधा करता है। सूचना के आधार पर सीआईए टीम उच्चाधिकारियों को सारा मामला संज्ञान में लाकर मौके पर पहुंची तो एक व्यक्ति सर्विस स्टेशन के बाहर खड़ा दिखाई दिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया है।